अभिनेता धनुष ने बेटों के साथ तिरुपति मंदिर के किए दर्शन और अर्पण किए अपने बाल
ऐक्टर धनुष अपने बेटों के साथ आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति मंदिर के दर्शन करने गए और उन्होंने परंपरा के तहत अपने सिर मुंडवाए और अपने बाल अर्पण किए। ऑनलाइन सामने आए वीडियोज़/तस्वीरों में ऐक्टर और उनके बच्चे मंदिर के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान, धनुष के माता-पिता कस्तूरी राजा और विजयालक्ष्मी भी उनके साथ मौजूद रहे।