अभिनेता धर्मेंद्र का पैर फिर हुआ फ्रैक्चर, वीडियो शेयर कर कहा- ज़ख्मी शेर
अभिनेता धर्मेंद्र का पैर फिर फ्रैक्चर हो गया है। 88-वर्षीय धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फार्म हाउस में बैठे हैं और उनके पैर पर प्लास्टर लगा हुआ दिख रहा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ज़ख्मी शेर...दोबारा व्यस्त हो गया हूं।" गौरतलब है, मार्च 2024 में भी उनका पैर फ्रैक्चर हुआ था।