अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के भाई को यूपी में धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाज़ुद्दीन सिद्दीकी को पुलिस ने मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, अयाज़ुद्दीन का एक शख्स के साथ ज़मीन विवाद चल रहा था जिसे लेकर उन्होंने डीएम कोर्ट की मुहर वाले एक आदेश की कॉपी चकबंदी विभाग को दी थी जबकि कोर्ट से कोई आदेश जारी नहीं हुआ था।