अभिनेता पैट्रिक डेम्पसी को पीपल मैगज़ीन ने चुना 2023 का सेक्सिएस्ट मैन अलाइव
पीपल मैगज़ीन ने फिल्म 'ग्रेज़ एनाटॉमी' फेम अमेरिकी अभिनेता पैट्रिक डेम्पसी को 2023 का सबसे सेक्सी जीवित मर्द (सेक्सिएस्ट मैन अलाइव) चुना है। 57 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "यह सम्मान पाकर अच्छा लग रहा है...इस खिताब को किसी अच्छे काम के लिए इस्तेमाल कर सकूंगा।" इससे पहले 2022 में 'कैप्टन अमेरिका' फेम ऐक्टर क्रिस इवांस ने यह अवॉर्ड जीता था।