अभिनेता प्रकाश राज को गिरने से लगी चोट, सर्जरी के लिए हैदराबाद हुए रवाना
अभिनेता प्रकाश राज ने मंगलवार को ट्वीट कर फैन्स को बताया है कि वह गिर गए जिसकी वजह से उन्हें फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने लिखा, "गिर गया...छोटा फ्रैक्चर हुआ है। सर्जरी के लिए अपने दोस्त डॉ. गुरुवरेड्डी के सुरक्षित हाथों में हैदराबाद जा रहा हूं। ठीक हो जाऊंगा, चिंता की कोई बात नहीं। मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा।"