अभिनेता प्रकाश राज ने पीएम मोदी के बयान को बताया शर्मनाक, कहा- सत्ता के लिए भूखे हैं

अभिनेता प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कांग्रेस संपत्ति इकट्ठी करके ज़्यादा बच्चे वालों और घुसपैठियों को बांटेगी' बयान को 'शर्मनाक' और 'सबसे तुच्छ बयान' बताया है। प्रकाश राज ने 'X' पर लिखा, "ऐसे शासक को समझाने का कोई फायदा नहीं जो सत्ता के लिए भूखा है।" प्रकाश ने कहा कि जनता उन्हें (प्रधानमंत्री) सबक सिखाएगी।

Load More