अभिनेता प्रकाश राज पर चंद्रयान-3 का मज़ाक उड़ाने को लेकर कर्नाटक में दर्ज कराई गई शिकायत
अभिनेता-नेता प्रकाश राज द्वारा चंद्रयान-3 का मज़ाक उड़ाने को लेकर हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट ज़िले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, प्रकाश ने चाय लिए एक आदमी का कार्टून ट्वीट कर लिखा था, "ब्रेकिंग न्यूज़: विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से भेजी गई पहली तस्वीर।"