अभिनेता प्रभास का फेसबुक पेज हुआ हैक, शेयर किए गए 2 वीडियो
अभिनेता प्रभास का आधिकारिक फेसबुक पेज गुरुवार देर रात हैक हो गया। जानकारी देते हुए प्रभास ने ट्वीट किया, "मेरा फेसबुक पेज हैक हो गया है...मेरी टीम मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है।" गौरतलब है, प्रभास के फेसबुक पेज पर 'अनलकी ह्यूमंस' और 'बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड' कैप्शन के साथ 2 वीडियो शेयर किए गए थे।