अभिनेता मंगल ढिल्लों का हुआ निधन

अभिनेता मंगल ढिल्लों का रविवार को पंजाब के लुधियाना में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कैंसर से पीड़ित थे और करीब एक महीने से लुधियाना के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ढिल्लों ने 'जुनून', 'ज़ख्मी औरत', 'खून भरी मांग' और 'विश्वात्मा' जैसी फिल्मों के अलावा कई धारावाहिकों और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था।

Load More