कन्नड़ ऐक्टर मनदीप रॉय का शनिवार देर रात 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया और उनकी बेटी अक्षता ने बताया कि रविवार को बेंगलुरु में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिसंबर में हार्ट अटैक आने के बाद अभिनेता का इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉय ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया था।