अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को हुआ इस्कीमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक: अस्पताल
कोलकाता के अपोलो अस्पताल ने शनिवार को बताया कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को इस्कीमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक हुआ है। अस्पताल ने बताया, "वह पूरी तरह से होश में हैं और उन्होंने सॉफ्ट डाइट ली है।" इससे पहले मिथुन के बेटे मिमोह ने कहा था कि वह बिल्कुल ठीक हैं और रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे।