अभिनेता लैंस रेडिक का उनकी फिल्म 'जॉन विक 4' के रिलीज़ से एक हफ्ते पहले हुआ निधन
अमेरिकी अभिनेता लैंस रेडिक का उनकी फिल्म 'जॉन विक: चैप्टर 4' के रिलीज़ से करीब एक हफ्ते पहले 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके पब्लिसिस्ट ने बयान जारी कर कहा कि रेडिक का शुक्रवार सुबह अचानक 'प्राकृतिक कारणों से' निधन हो गया। रेडिक टीवी शो 'द वायर' में अपने रोल के लिए भी जाने जाते थे।