अभिनेता वेंकटेश की बेटी की हुई शादी, चिरंजीवी व महेश बाबू समेत कई ऐक्टर्स हुए शामिल
अभिनेता वेंकटेश दग्गुबती की बेटी हव्यावाहिनी की शादी हैदराबाद में डॉक्टर निशांत से हुई जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन समाने आई हैं। शादी में ऐक्टर चिरंजीवी, कार्थी, महेश बाबू व उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा शामिल हुईं। सामने आईं तस्वीरों में फिल्म 'बाहुबली' के ऐक्टर राणा दग्गुबती अभिनेता कार्थी से मिलते नज़र आ रहे हैं।