अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की स्क्रीनिंग के दौरान महाराष्ट्र में फैन्स ने फोड़े पटाखे
अधिकारियों के मुताबिक, अभिनेता शाहरुख खान के कुछ फैन्स ने मालेगांव (महाराष्ट्र) के एक सिनेमा हॉल में उनकी फिल्म 'जवान' की स्क्रीनिंग के दौरान पटाखे व सुतली बम फोड़े हैं। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें थिएटर में पटाखे फूटते और दर्शक एक गाने पर नाचते दिख रहे हैं। घटना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों को हटाया।