अभिनेता सतीश कौशिक को सुदर्शन पटनायक ने रेत पर उनकी कलाकृति बनाकर दी श्रद्धांजलि
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दिवंगत अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर पुरी (ओडिशा) में बीच पर रेत से उनकी कलाकृति बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पटनायक ने रेत पर कौशिक की कलाकृति बनाते हुए वीडियो ट्वीट कर लिखा, "सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि। पुरी बीच पर मेरा सैंडआर्ट।" कौशिक का 66 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हुआ था।