अभिनेता सनी देओल के बेटे करण ने की सगाई, जून में होगी शादी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल ने कुछ महीने पहले एक निजी समारोह में सगाई कर ली है और अगले महीने उनकी शादी होगी। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी मंगेतर फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। गौरतलब है, करण ने 2019 में 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसे सनी ने डायरेक्ट की थी।