अभिनेता सलमान खान ने शेयर कीं जिम में 'लेग्स डे' के बाद की तस्वीरें, कहा- हालत खराब
अभिनेता सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह जिम में एक कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। तस्वीरों में थके नज़र आ रहे सलमान ने कैप्शन में लिखा, "लेग्स डे से नफरत करना अच्छा लगता है...हालत खराब (हो गई)।" गौरतलब है, सलमान आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नज़र आएंगे।