अभिनेता हरमन बावेजा दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने मार्च में दिया बेटी को जन्म: रिपोर्ट्स
अभिनेता हरमन बावेजा दूसरी बार पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमन की पत्नी साशा रामचंदानी ने मार्च 2024 में बेटी को जन्म दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, हरमन ने वर्ष 2021 में शादी की थी और 2022 में उनके पहले बच्चे (बेटे) का जन्म हुआ था। हरमन पिछले साल रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ 'स्कूप' में नज़र आए थे।