अभिनेत्रियां पहले पेड़ के पीछे जाकर कपड़े बदला करती थीं, क्रू उनके लिए तौलिया पकड़ता था: फराह
फिल्ममेकर फराह खान ने कहा है कि पहले अभिनेत्रियां पेड़ों के पीछे कपड़े बदलती थीं और क्रू उनके लिए तौलिया पकड़ता था। उन्होंने कहा, "मैंने भी अभिनेत्रियों के लिए ऐसा किया है। आउटडोर शूटिंग के लिए जाने पर ऐसा करना पड़ता है...यहां तक कि स्विट्ज़रलैंड में अभिनेत्रियां बस के पीछे कपड़े बदलती थीं और बेडशीट से खुद को ढकती थीं।"