अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अनुराग ने कहा, "95 से ज़्यादा फिल्मों में उन्होंने काम किया है…उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।" बकौल अनुराग, 30 सितंबर को आशा पारेख को यह अवॉर्ड दिया जाएगा।