अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को मिला उनका 24 कैरेट गोल्ड आईफोन 'चुराने वाले' का मेल
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को उनका 24 कैरेट गोल्ड आईफोन 'चुराने वाले' का मेल मिला है। मेल में चुराने वाले शख्स ने दावा किया है, "मेरे पास आपका फोन है, अगर आप फोन चाहती हैं तो आपको मदद करनी होगी। मेरे भाई को कैंसर है।" गौरतलब है कि रौतेला का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फोन चोरी हो गया था।