अभिनेत्री काजोल ने वर्ल्ड लाफ्टर डे पर शेयर किया अलग-अलग मौकों पर खुद के गिरने का वीडियो
अभिनेत्री काजोल ने वर्ल्ड लाफ्टर डे पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग मौकों पर खुद के गिरने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "चिल-पिल लें और कुछ वीडियोज़ दोबारा देखें जिसने दूसरे लोगों को हंसाया है।" वीडियो में काजोल 4 अलग-अलग मौकों पर गिरतीं नज़र आ रही हैं जिनमें से एक फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग का है।