अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया डेब्यू, शेयर किया वीडियो
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने शुक्रवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। कियारा ने फैशन डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिज़ाइन किया गया हाई-स्लिट गाउन पहना था जिसकी तस्वीरें व वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कियारा ने इस फेस्टिवल में रेड सी फिल्म फाउंडेशन के 'विमेन इन सिनेमा गाला डिनर' में इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है।