अभिनेत्री जमीला जमील ने दुर्लभ टिश्यू डिसऑर्डर से पीड़ित होने का किया खुलासा
ब्रिटिश अभिनेत्री जमीला जमील ने बताया कि वह एक दुर्लभ कंडीशन 'एहलर्स-डानलोस सिंड्रोम' (ईडीएस) से पीड़ित हैं। उन्होंने 'इलास्टिक की तरह खिंचती गाल की त्वचा' का वीडियो शेयर किया और लिखा, 'यह फिल्टर नहीं मेरा चेहरा है।" ईडीएस दुर्लभ इनहेरिटेड कंडीशन्स का समूह है जो त्वचा, लिगामेंट्स और अन्य को सपोर्ट देने वाले कनेक्टिव टिश्यू को प्रभावित करता है।