अभिनेत्री निकिता रावल से मुंबई स्थित आवास पर उनके स्टाफ ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹3.5 लाख

फिल्म 'गरम मसाला' और 'ब्लैक ऐंड वाइट' में काम कर चुकीं अभिनेत्री निकिता रावल ने बताया है कि उनके मुंबई स्थित आवास पर एक स्टाफ ने बंदूक की नोक पर उनसे ₹3.5 लाख लूट लिए। उन्होंने बताया, "कुछ बदमाशों ने मुझे धमकाया और कहा अगर रुपए नहीं दिए तो मुझे मार देंगे।" बकौल अभिनेत्री, उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी है।

Load More