अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड ऐक्टर्स की हड़ताल का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड ऐक्टर्स की हड़ताल का समर्थन करते हुए 'एसएजी-एएफटीआरए स्ट्रॉन्ग' लिखा हुआ एक पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "अपने यूनियन और साथी कलाकारों के साथ हूं...एकजुट होकर हम बेहतर 'कल' बनाएंगे।" गौरतलब है, एसएजी-एएफटीआरए के तहत अमेरिका के दो लेबर यूनियन (स्क्रीन ऐक्टर्स गिल्ड, अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविज़न ऐंड रेडियो आर्टिस्ट) आते हैं।