अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को हुआ डेंगू, कहा- एक मच्छर ने 8 दिन का भयंकर दर्द दे दिया
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2 तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उन्हें डेंगू हो गया है। तस्वीरों में अस्पताल के बेड पर लेटी दिख रहीं भूमि ने लिखा, "एक मच्छर ने 8 दिन का भयंकर दर्द दे दिया...आज बेहतर महसूस कर रही हूं इसलिए सेल्फी ली।" उन्होंने कहा, "सावधान रहें...मच्छर भगाना बहुत ज़रूरी है। इम्यूनिटी बनाए रखें।"