अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक का हुआ एलान, उनकी बहन होंगी फिल्म की सह-निर्माता

दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला (दिवंगत) की बायोपिक का एलान हुआ है और इसका निर्देशन फिल्म 'डार्लिंग्स' की निर्देशक जसमीत के रीन करेंगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने 'X' पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि मधुबाला की बहन मधुर बृज भूषण और अरविंद कुमार मालवीय फिल्म के सह-निर्माता होंगे। फिल्म के ज़रिए मधुबाला को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Load More