अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को शादी के बाद राम मंदिर से मिला 'प्रसादम', शेयर की तस्वीर

अभिनेता जैकी भगनानी से शादी के कुछ दिन बाद अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को अयोध्या के राम मंदिर से 'प्रसादम' मिला है और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "बहुत अधिक धन्य हूं...एकसाथ हमारी यात्रा शुरू करने की एक दिव्य शुरुआत।" दोनों की शादी 21 फरवरी को गोवा में हुई थी।

Load More