अभिनेत्री रुखसार व फिल्ममेकर फारुक ने शादी के 13 साल बाद तलाक लेने का किया फैसला
अभिनेत्री रुखसार रहमान और फिल्ममेकर फारुक कबीर तलाक ले रहे हैं। 'पीके' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में नज़र आ चुकीं अभिनेत्री रुखसार ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को बताया, "यह मेरे लिए बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं था।" रुखसार और फारुक की शादी मार्च 2010 में हुई थी और वे दोनों फरवरी 2023 से अलग रह रहे हैं।