अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने जुड़वां बेटियों को जन्म देने के बाद 55 दिनों में घटाया 11 किलो वज़न
अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने बताया है कि उन्होंने जुड़वां बेटियों को जन्म देने के बाद 55 दिनों में लगभग 11 किलोग्राम वज़न घटाया है। रुबीना ने कहा, "हमेशा बॉडी शेप से ज़्यादा स्वस्थ जीवन को महत्व दिया है...फिर कैमरे के सामने आना चाहती हूं।" उन्होंने कहा, "खुद से वादा किया था कि 3 माह के भीतर दोबारा काम करने लगूंगी।"