अभिनेत्री रॉबिन बर्नार्ड का अमेरिका में 64 साल की उम्र में हुआ निधन

अमेरिकी टीवी शो 'जनरल हॉस्पिटल' में अपने रोल के लिए मशहूर अभिनेत्री रॉबिन बर्नार्ड का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिवरसाइड काउंटी शेरिफ के मुताबिक, रॉबिन का शव मंगलवार सुबह कैलिफोर्निया में एक खुले मैदान में मिला और सुबह 4:08 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। उनकी मौत के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

Load More