अभिनेत्री शुब्रा अय्यप्पा ने बिज़नेसमैन विशाल शिवप्पा से की शादी; शेयर कीं तस्वीरें

तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री शुब्रा अय्यप्पा ने बेंगलुरु के बिज़नेसमैन विशाल शिवप्पा से बुधवार को शादी कर ली। शुब्रा ने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और बताया कि यह शादी विशाल के 150 साल पुराने कुर्ग स्थित पैतृक आवास में हुई। गौरतलब है, शुब्रा और विशाल की सगाई जनवरी 2022 में हुई थी।

Load More