अभिनेत्री श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर बोनी कपूर ने शेयर की उनके साथ खींची गई पहली तस्वीर

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी पत्नी व अभिनेत्री श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर उनके साथ 1984 में खींची गई पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बोनी ने इससे पहले 2018 में श्रीदेवी के निधन से पहले ली गई उनकी आखिरी तस्वीर भी शेयर की थी। गौरतलब है, श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में निधन हुआ था।

Load More