अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अभिनेता ज़हीर इकबाल से करेंगी शादी: रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता ज़हीर इकबाल इस साल 23 जून को मुंबई में शादी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा 'हीरामंडी' की पूरी कास्ट को शादी का आमंत्रण दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, सोनाक्षी और ज़हीर एक-दूसरे को करीब 2 साल से डेट कर रहे हैं।