अभियान चलाकर हो रहा है अपराधियों का सफाया: अतीक को उम्रकैद की सज़ा होने पर यूपी के डिप्टी सीएम

उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद समेत 3 लोगों को उम्रकैद की सज़ा होने के बाद उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि उसे सरकार की मज़बूत पैरवी के कारण सज़ा मिली है। उन्होंने कहा, "सरकार अभियान चलाकर अपराध व अपराधियों का सफाया कर रही है...एक-एक अपराधी को प्रदेश से बाहर और जेल के अंदर करेंगे।"

Load More