अभियोजन पक्ष जानबूझकर देरी कर रहा है: पॉर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा के वकील
बिज़नेसमैन व ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा है कि पॉर्नोग्राफी केस में अभियोजन पक्ष जानबूझकर देरी कर रहा है। उन्होंने कहा, "हम लगातार अभियोजन पक्ष से न्यायिक कार्यवाही में तेज़ी लाने का अनुरोध कर रहे हैं।" बकौल पाटिल, कार्यवाही में देरी होने से कुंद्रा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है।