अभिषेक नायर से 'मेरा लास्ट है' कहते सुनाई दिए रोहित शर्मा, केकेआर ने डिलीट किया वीडियो
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर संग बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है। केकेआर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रोहित 'एक-एक चीज़ चेंज हो रही है...जो भी है वह मेरा घर है भाई...मुझे क्या यह तो मेरा लास्ट है' कहते सुनाई दिए। बाद में केकेआर ने वीडियो डिलीट कर दिया।