अभिषेक बच्चन व सैयामी खेर की आगामी फिल्म 'घूमर' के पहले लुक की तस्वीर आई सामने
ऐक्ट्रेस सैयामी खेर ने अभिषेक बच्चन के साथ अपनी आगामी फिल्म 'घूमर' के पहले लुक की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। सैयामी ने लिखा, "कुछ सबसे अच्छे लोगों के साथ एक प्रोजेक्ट...भावनात्मक व शारीरिक रूप से...अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक निभाने का मौका मिला।" फिल्म में अभिनेत्री शबाना आज़मी भी नज़र आएंगी।