अभिषेक बनर्जी के घर की रेकी करने वाला शख्स हुआ अरेस्ट, सीएम ममता ने जताई थी हत्या की आशंका
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) पुलिस ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी अभिषेक के घर की रेकी कर रहा था और उसके तार 26/11 मास्टरमाइंड से भी जुड़े हो सकते हैं। गौरतलब है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी और अभिषेक की सुरक्षा को लेकर चिंता ज़ाहिर की थी।