अभिषेक शर्मा ने डाला आईपीएल 2023 का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर
एसआरएच के ऑल-राउंडर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को आईपीएल-2023 का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर डाला। 22-वर्षीय अभिषेक ने एलएसजी के खिलाफ अपने तीसरे ओवर में 31-रन दिए और उस ओवर में 5 छक्के लगे जबकि 1 वाइड था। इससे पहले जीटी के यश दयाल और एमआई के अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल-2023 में एक ओवर में 31-रन दिए थे।