अभी जेल में ही रहेंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका हुई खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी द्वारा शराब नीति केस में गिरफ्तार किए जाने व निचली अदालत द्वारा ईडी रिमांड में भेजे जाने के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज कर उनकी गिरफ्तारी को वैध ठहराया है। वह अभी जेल में ही रहेंगे। दरअसल, निचली अदालत ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।