अभी तक कम-से-कम 12 देशों में मंकीपॉक्स के 80 से अधिक मामले मिले हैं। 9 यूरोपीय देशों के साथ ही अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है। यूरोप की सरकारी स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार, यूके, स्पेन, पुर्तगाल, जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस, नीदरलैंड्स, इटली और स्वीडन में इसके कन्फर्म मामले हैं। यूके में इसके 20 कन्फर्म मामले हैं।