अभी तो चाचा सीएम हैं: तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाने से जुड़े सवाल पर तेज प्रताप
बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने से जुड़े सवाल पर कहा, "पहले से कैसे तय कर दें...अभी तो चाचा (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री हैं।" इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'बीजेपी से दोस्ती' वाले बयान के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा था, "यह (तेजस्वी) हमारा बच्चा है और यही सबकुछ है।"