अभी तो शादी का ऐल्बम भी बनकर नहीं आया है: आतंकी हमले में मारे गए बैंक मैनेजर के पिता
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रहने वाले एक बैंक मैनेजर विजय कुमार के पिता ने बताया है, "बेटे की 10 फरवरी को शादी हुई थी और 10 दिनों के बाद वह जॉब पर चला गया था।" विजय के पिता यह बताते-बताते रोने लगे और कहा, "अभी तो शादी का ऐल्बम भी बनकर नहीं आया है।"