अभी प्यार में नहीं पड़ सकता: प्रतिभा रांटा को डेट करने की अफवाहों पर ताहा शाह
'हीरामंडी' फेम ऐक्टर ताहा शाह बदुशा ने अभिनेत्री प्रतिभा रांटा को डेट करने की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, "काश! मैं कह सकता कि प्यार में हूं लेकिन फिलहाल मैं प्यार में नहीं पड़ सकता।" उन्होंने कहा, "अभी मेरा रिश्ता सिर्फ मेरे काम से होना चाहिए ताकि मैं अपने परिवार का ध्यान रख सकूं।"