अभी मत पूछिए, विधानसभा में पूरी जानकारी देंगे: जातीय गणना की रिपोर्ट पर सीएम नीतीश
बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट को लेकर सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा है, "अभी मत पूछिए! जब हाउस (विधानसभा सत्र) शुरू होगा तो आर्थिक स्थिति समेत एक-एक जानकारी एमएलए-एमएलसी समेत सभी लोगों को दे दी जाएगी।" उन्होंने कहा, "जातीय गणना हमने करवाई है तो अन्य राज्यों में भी इसकी चर्चा हो रही है।"