अभी सिर्फ काम करना चाहती हूं: शिखर पहाड़िया संग शादी की खबरों को खारिज कर जान्हवी
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शादी करने की खबरों को 'टीओआई' से हुई बातचीत में खारिज किया है। उन्होंने कहा, "लोग कह रहे हैं कि एक हफ्ते में मेरी शादी होने वाली है...अभी सिर्फ काम करना चाहती हूं।" जान्हवी के पिता व फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने जान्हवी व शिखर के रिश्ते की पुष्टि की थी।