अभी ज़िंदा हूं, उम्र के अनुसार रोल करना चाहता हूं: कास्टिंग डायरेक्टर्स से आशीष विद्यार्थी
ऐक्टर आशीष विद्यार्थी ने कहा है कि वह अच्छे रोल करना चाहते हैं। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर्स से कहा, "मैं ज़िंदा हूं दोस्त। मेरे मरने का इंतज़ार मत करिए। (बाद में) यह नहीं कहिएगा कि इस ऐक्टर का सही इस्तेमाल नहीं हुआ।" बकौल ऐक्टर, उन्हें अभिनय बेहद पसंद है और वह अपनी उम्र के मुताबिक दिलचस्प रोल करना चाहते हैं।