अभूतपूर्व प्रधानमंत्री: पीएम मोदी के 'ज़िलों व उनकी राजधानियों' वाले बयान पर कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बिना देखे राज्य के सभी ज़िलों और ज़िलों की राजधानियों के नाम बताएं' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। खेड़ा ने 'X' पर लिखा, "अब 'एंटायर ज्योग्राफिकल साइंस' में पेश हैं ज़िलों की राजधानियां। मित्रों…ऐसे अभूतपूर्व प्रधानमंत्री को जल्द ही भूतपूर्व किया जाए।"